Tuesday, October 20th, 2026

केन्द्रीय मंत्री पुरी पहुंचे रायपुर, भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

रायपुर
केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, नागरिक उड्डयन, शहरी आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचे । एयरपोर्ट में भाजपा नेताओं ने मंत्री पुरी का स्वागत किया। दोपहर 3 बजे सर्किट हाउस में केन्द्रीय बजट 2021-2022 बुध्दिजीवी सम्मेलन में श्री पुरी शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 5.15 बजे पहुना गेस्ट हाऊस पहुंचेंगे और शाम 5.45 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल के लिए रवाना होंगे जहां से शाम 7 बजे दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय